
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
राजसमंद लोकजीवन। जिले के देवगढ़ थाना क्षेत्र के सांगावास गांव में एक परिवार पर कथित रूप से घर में घुसकर जानलेवा हमला, मारपीट, आगजनी और तोडफ़ोड़ का मामला सामने आया है। पीड़ित महावीर सिंह रावत ने देवगढ़ थाने में लिखित परिवाद देकर 11 नामजद आरोपितों सहित 25 अन्य लोगों के खिलाफ गंभीर आरोप लगाए हैं तथा सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। परिवाद के अनुसार, घटना 27 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे की है। उस समय महावीर सिंह किसी कार्य से बाहर गए हुए थे, जबकि घर पर उनकी पत्नी, माता-पिता और बच्चे मौजूद थे। आरोप है कि बड़ी संख्या में लोग लाठियां, सरिए और तलवारें लेकर अलग-अलग वाहनों से उनके घर पहुंचे और जबरन घर में घुस गए। आरोपितों ने पहले उसकी पत्नी के साथ अभद्र व्यवहार किया तथा उसके कपड़े फाडऩे का प्रयास किया। शोर सुनकर माता-पिता बीच-बचाव के लिए पहुंचे तो उनके साथ भी बेरहमी से मारपीट की गई। आरोप है कि मुख्य आरोपित ने उसके पिता के सिर पर तलवार से वार कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आई और अत्यधिक रक्तस्राव हुआ। वहीं माता के साथ भी लाठियों और सरियों से मारपीट की गई, जिससे उनके हाथ-पैर में गंभीर चोटें आईं। आरोप है कि हमलावरों ने घर में जमकर तोडफ़ोड़ की। घर में रखा सामान क्षतिग्रस्त कर दिया तथा सामान बाहर फेंक दिए। इतना ही नहीं, घर के बाहर खड़े तीन ट्रैक्टरों पर पेट्रोल डाल आग लगा दी। वहीं मोटरसाइकिल को भी पत्थरों और सरियों से तोडऩे का आरोप है। गंभीर घायल माता-पिता को पहले देवगढ़ अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उदयपुर रेफर कर दिया। अब उदयपुर के अस्पताल में इलाज चल रहा है। पीड़ित ने पुलिस से आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर निष्पक्ष जांच करते हुए कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की है।
16वीं राजस्थान विधान सभा का मानसून (छठा) सत्र 20 अगस्त से . . .
2026-07-31 14:43:35
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
मुख्य सचिव ने वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर तथा विभागवार भर् . . .
2026-07-31 14:45:24
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31