
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
ब्लूटूथ के जरिए नकल कराने वाले सरगना तुलछाराम कालेर अदालत से राहत नहीं मिली है। जयपुर महानगर द्वितीय की एडीजे-1 कोर्ट ने सरगना तुलछाराम की 15 दिन की अंतरिम जमानत याचिका खारिज कर दी है। भाई के वेंटिलेटर पर होने का हवाला देकर अंतरिम जमानत मांगी गई थी।
वहीं, JJM केस में सुनवाई के दौरान सोमवार को एक आरोपी को जमानत मिल गई, जबकि चार अन्य आरोपियों की बेल याचिकाएं हाईकोर्ट ने खारिज कर दीं।
जज विनोद कुमार गुप्ता-द्वितीय ने कहा कि मामले की गंभीरता और आरोपी के आपराधिक इतिहास को देखते हुए उसे किसी भी प्रकार की राहत नहीं दी जा सकती है।
सुनवाई के दौरान अदालत में आरोपी तुलछाराम के वकील ने कहा कि वह पिछले दो सालों से जेल में है। उसके बड़े भाई बीकानेर के एक अस्पताल में वेंटिलेटर पर है और भाई की देखभाल के लिए उसे 15 दिन की अंतरिम जमानत दी जाए।वहीं मामले में स्पेशल पीपी भंवर सिंह चौहान ने जमानत का विरोध करते हुए कहा कि जिस पर 14 आपराधिक मुकदमें दर्ज है, ऐसे संगठित नकल गिरोह के मुख्य सूत्रधार को अंतरिम जमानत देना किसी भी दृष्टि से न्यायोचित नहीं है।
कांग्रेस ने नीरज डांगी को फिर राज्यसभा उम्मीदवार बनाया . . .
2026-06-05 12:57:28
बीजेपी पार्टी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया . . .
2026-06-05 12:55:22
अंतरराज्यीय ठगी गैंग का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-05 12:51:17
RGHS घोटाले पर सरकार का बड़ा प्रहार : पूर्व PD शिप्रा विक्रम के स . . .
2026-06-05 13:18:18
‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ . . .
2026-06-05 13:15:34
जयपुर में खराब मौसम के कारण गुरुवार रात एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्र . . .
2026-06-05 12:47:38