It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई
By Lokjeewan Daily - 15-04-2026

जयपुर में टायर गोदाम में आग लग गई। टायर होने के कारण आग बढ़ने और तंग गली के कारण फायर ब्रिगेड कर्मचारियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी। यह हादसा संजय बाजार स्थित मिश्रा मार्केट की गली में बुधवार दोपहर पौने एक बजे हुआ।

गोदाम एक तंग गली में है, जो चार मंजिला भवन में ग्राउंड फ्लोर पर चलाया जा रहा था। गोदाम में टायर रखे थे, जो आग की चपेट में आ गए। सूचना मिलने पर लालकोठी थाना पुलिस और दमकल की गाड़ियां पहुंची है। चार दमकल गाड़ियों ने करीब 2 घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।

लालकोठी थाना प्रभारी प्रकाश विश्नोई ने बताया- चार मंजिला बिल्डिंग शहजाद, फुरकान और शाहनवाज की है। इस बिल्डिंग का ग्राउंड फ्लोर ब्लैक स्टोन टायर गोदाम कंपनी को टायर रखने के लिए राकेश धूत को किराए पर दे रखा है। वहीं ऊपर की तीन मंजिल में लोग रहते हैं।

वहीं प्रत्यक्षदर्शी इमरान ने बताया- हम इसी बिल्डिंग में मौजूद थे। जब बाहर आए तो पीछे से धुआं उठता दिखाई दिया। जान बचाने के लिए खुद एक मंजिल से कूदा। वहीं बिल्डिंग में ऊपर चार सिलेंडर थे, उन्हें बिल्डिंग से निकाला गया।

अन्य सम्बंधित खबरे