
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। प्रदेश में प्री-मानसून गतिविधियों ने जोर पकड़ लिया है। प्रदेश के कई हिस्सों में गुरुवार शाम से मौसम ने करवट ली और तेज अंधड़, बारिश तथा बिजली गिरने की घटनाओं ने जनजीवन को प्रभावित किया। भरतपुर और भीलवाड़ा में अंधड़ से जुड़े हादसों में दो लोगों की मौत हो गई, कई स्थानों पर पेड़, टिनशेड और बिजली के खंभे क्षतिग्रस्त हुए। भीलवाड़ा शहर सहित जिले में रात में कभी तेज तो कभी धीमी बारिश हुई। बिजौलियां उपखंड क्षेत्र में देर रात मौसम ने अचानक विकराल रूप धारण कर लिया। तेज आंधी, धूलभरी हवाओं और मूसलाधार बारिश ने नगर सहित ग्रामीण इलाकों में जमकर कहर बरपाया। कुछ ही मिनटों में कई स्थानों पर टीन शेड उड़ गए। पेड़ धराशायी हो गए। बिजली के तार टूट गए और विद्युत व्यवस्था चरमरा गई। इस बीच एक हादसे में जाबदा में एक व्यक्ति की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि धनवाड़ा में एक भैंस मर गई। जाबदा गांव निवासी 45 वर्षीय देवीलाल घर के बरामदे में पानी पी रहे थे। इसी दौरान अंधड़ में उडक़र आई लोहे की चादर उनके गले पर लगी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। क्षेत्र में एक फल विक्रेता भी घायल हुआ है, जिसके सिर पर दुकान का दरवाजा गिर गया। मालीपुरा पुलिया के निकट एक बड़ा पेड़ टूटकर सडक़ पर गिर गया जिससे वहां ट्रैफिक जाम कि स्थिति हो गई। तेजाजी चौक, केसरगंज, शक्करगढ़ चौराहा पर भी कई पेड़ उखड़ गए। एक घंटे तक चले अंधड़ के साथ बारिश से क्षेत्र में काफी नुकसान पहुंचा है। मौसम विभाग ने आज भीलवाड़ा सहित 22 जिलों में तेज बारिश, आंधी और बिजली गिरने की चेतावनी जारी की है। 14 जिलों में ऑरेंज अलर्ट और 8 जिलों में यलो अलर्ट है। विभाग ने तेज हवाओं, गरज-चमक और कुछ स्थानों पर भारी बारिश की संभावना जताते हुए लोगों को सतर्क रहने की सलाह दी है।
पानी पी रहे था, उडक़र आई लोहे की चद्दर ने गला चीरा
गुरुवार रात आए तेज अंधड़ ने पानी पी रहे एक व्यक्ति का अंधेड़ से उड़ कर आई लोहे की चद्दर ने गला चीर दिया। रात 9 बजे के करीब तेज आंधी के साथ बारिश का दौर शुरू हुआ, इसी बीच जाबदा निवासी देवीलाल अपने घर में पानी पीने के लिए उठे थे। बताया जा रहा है कि जैसे ही वे मटके के पास पहुंचकर पानी पीने लगे, उसी दौरान तेज अंधड़ के कारण घर के निकट स्थित गायों के बाड़े की लोहे की चद्दर उखडक़र तेज गति से उनकी ओर आ गई। चद्दर का नुकीला हिस्सा सीधे उनके गले पर लगा, जिससे गहरा घाव हो गया और अत्यधिक रक्तस्राव शुरू हो गया। हादसे के बाद परिजन गंभीर अवस्था में देवीलाल को तत्काल बिजौलिया अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया।
पेड़ टूट कर गिरने से ट्रैफिक जाम
वहीं मालीपुरा पुलिया के निकट एक बड़ा पेड़ टूटकर सडक़ पर गिर गया जिससे वहां ट्रैफिक जाम की स्थिति हो गई। इसी तरह तूफान के चलते बिजोलिया नगर के कांग्रेस कार्यालय के पास, मालीपुरा, तेजाजी का चौक सहित कई स्थानों पर बड़े-बड़े पेड़ धराशायी हो गए। उडक़र आए टीन छप्पर सडक़ों पर बिखर गए, जिससे कुछ समय के लिए आवागमन भी प्रभावित रहा।
जुलाई के पहले सप्ताह में आएगा मानसून
मौसम विभाग के अनुसार प्रदेश में मानसून भले ही जुलाई के पहले सप्ताह तक पहुंचने की संभावना है, लेकिन उससे पहले प्री-मानसून गतिविधियां सक्रिय हो चुकी हैं। आने वाले दिनों में राजस्थान के कई हिस्सों में मौसम में और बदलाव देखने को मिल सकता है। मौसम विभाग ने लोगों से खराब मौसम के दौरान सुरक्षित स्थानों पर रहने और अनावश्यक यात्रा से बचने की अपील की है।
कांग्रेस ने नीरज डांगी को फिर राज्यसभा उम्मीदवार बनाया . . .
2026-06-05 12:57:28
बीजेपी पार्टी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया . . .
2026-06-05 12:55:22
अंतरराज्यीय ठगी गैंग का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-05 12:51:17
RGHS घोटाले पर सरकार का बड़ा प्रहार : पूर्व PD शिप्रा विक्रम के स . . .
2026-06-05 13:18:18
‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ . . .
2026-06-05 13:15:34
जयपुर में खराब मौसम के कारण गुरुवार रात एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्र . . .
2026-06-05 12:47:38