
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- इलाज कराने आए मरीजों और परिजनों ने भागकर बचाई जान
- पुलिस ने 4 हुड़दंगियों को दबोचा, अस्पताल परिसर में अतिरिक्त जाब्ता तैनात
भीलवाड़ा लोकजीवन। सरकारी अस्पताल जहां लोग जिंदगी की उम्मीद और इलाज की आस लेकर आते हैं, वहां कानून व्यवस्था को ठेंगे पर रखकर सरेआम गुंडागर्दी का खौफनाक मंजर देखने को मिला। मांडल कस्बे के उपजिला अस्पताल परिसर में गुरुवार देर रात उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब अस्पताल परिसर अचानक जंग के मैदान में तब्दील हो गया। एक प्रसूता की कुशलक्षेम पूछने आए दो अलग-अलग पक्षों के लोग पुरानी रंजिश को लेकर अस्पताल के मुख्य गेट पर ही आपस में भिड़ गए। देखते ही देखते दोनों पक्षों के बीच लात-घूंसे और जो भी हाथ लगा, उससे ताबड़तोड़ हमला शुरू हो गया। इस खूनी संघर्ष में दोनों पक्षों के करीब 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। अचानक हुई इस वारदात से अस्पताल के स्टाफ, डॉक्टरों और वार्डों में भर्ती मरीजों व उनके तीमारदारों में भारी दहशत फैल गई। लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर सुरक्षित स्थानों की तरफ भागने लगे।
खुशखबरी के बीच पुरानी रंजिश की 'खूनी' एंट्री
जानकारी के अनुसार, मांडल उपजिला अस्पताल में एक प्रसूता डिलीवरी के लिए भर्ती थी। जच्चा-बच्चा की कुशलक्षेम और उन्हें बधाई देने के लिए दोनों ही पक्षों से जुड़े ग्रामीण और रिश्तेदार अस्पताल पहुंचे थे। अस्पताल के मुख्य द्वार के पास जैसे ही दोनों गुटों का आमना-सामना हुआ, वहां पुरानी किसी बात को लेकर बहसबाजी शुरू हो गई। बात इतनी बढ़ी कि गाली-गलौज से शुरू हुआ यह विवाद कुछ ही मिनटों में हिंसक झड़प में बदल गया। अस्पताल की गरिमा और वहां भर्ती गंभीर मरीजों की परवाह किए बिना दोनों पक्षों के लोग एक-दूसरे के खून के प्यासे हो गए। चीख-पुकार और हंगामे के बीच महिलाओं ने भी पुलिस के सामने ही बहसबाजी शुरू कर दी, जिससे माहौल और ज्यादा तनावपूर्ण हो गया।
मरीजों में खौफ, स्टाफ ने खुद को कमरों में किया बंद
अस्पताल परिसर के अंदर इस तरह सरेआम हो रही मारपीट से वहां मौजूद प्रसूताएं और नवजात बच्चे सहम गए। काउंटर और इमरजेंसी वार्ड के पास मचे इस हुड़दंग के कारण चिकित्सा कर्मियों को भी अपनी सुरक्षा की चिंता सताने लगी। घटना की भयावहता को देखते हुए तुरंत मांडल थाना पुलिस को सूचित किया गया। सूचना मिलते ही पुलिस बल मौके पर पहुंचा। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए लाठियां फटकार कर अस्पताल परिसर में उत्पात मचा रहे उपद्रवियों को खदेड़ा और स्थिति को नियंत्रण में लिया।
चार उपद्रवी पुलिस की गिरफ्त में, जांच जारी
थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए इस खूनी खेल में शामिल और शांति भंग करने वाले चार लोगों को मौके से ही डिटेन कर लिया है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि अस्पताल जैसी संवेदनशील जगह पर इस तरह की गुंडागर्दी कतई बर्दाश्त नहीं की जाएगी। घायलों को तुरंत पुलिस अभिरक्षा में उपचार उपलब्ध कराया गया है। पुलिस दोनों पक्षों की शिकायत के आधार पर क्रॉस केस दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है। एहतियात के तौर पर अस्पताल परिसर में अतिरिक्त सतर्कता बरती जा रही है ताकि दोबारा ऐसी स्थिति पैदा न हो।
कांग्रेस ने नीरज डांगी को फिर राज्यसभा उम्मीदवार बनाया . . .
2026-06-05 12:57:28
बीजेपी पार्टी ने सतीश पूनिया और अलका गुर्जर को उम्मीदवार बनाया . . .
2026-06-05 12:55:22
अंतरराज्यीय ठगी गैंग का खुलासा, तीन बदमाश गिरफ्तार . . .
2026-06-05 12:51:17
RGHS घोटाले पर सरकार का बड़ा प्रहार : पूर्व PD शिप्रा विक्रम के स . . .
2026-06-05 13:18:18
‘हरियालो राजस्थान’ और ‘एक पेड़ मां के नाम’ अभियान का किया शुभारंभ . . .
2026-06-05 13:15:34
जयपुर में खराब मौसम के कारण गुरुवार रात एयर ट्रैफिक बुरी तरह प्र . . .
2026-06-05 12:47:38