
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। मुरली विलास धर्मशाला रोड पर आज सुबह नगर निगम के अतिक्रमण निरोधक दस्ते ने अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया। मुख्य स्वास्थ्य निरीक्षक संजय खोखर के नेतृत्व में टीम ने जेसीबी से सडक़ किनारे दुकानों के बाहर किए गए अवैध निर्माणों को हटाया गया। दुकानों के बाहर नालियों पर बने चबूतरे, पट्टियां आदि तोड़ दी गई। निगम का कहना है कि शहर में यातायात व्यवस्था को सुगम बनाने के लिए यह कदम उठाना अनिवार्य था। इस मार्ग पर आए दिन जाम की स्थिति बनी रहती है। सफाई न होने व जाम की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। नाले-नालियों पर अतिक्रमण होने से सफाई करने में परेशानी होती है। बारिश में पानी भर जाता है।
उधर, क्षेत्र के व्यापारियों में रोष है। फूड व्यापार मंडल के लक्ष्मीनारायण व्यास का कहना है कि नालियों की सफाई में कोई दिक्कत नहीं है। फिर भी तोडफ़ोड़ की गई। इससे एक दुकानदार को कम से कम 25-30 हजार रुपए का नुकसान हुआ है।
अलर्ट: डिजिटल जनगणना के नाम पर साइबर ठगी का खतरा, राजस्थान पुलिस . . .
2026-04-16 17:37:24
पुलिस स्थापना दिवस पर सीएम ने पुलिसकर्मियों के साहस, समर्पण और कर . . .
2026-04-16 17:34:49
प्रदेश बीजेपी का करीब 36 साल पुराना पता बदल जाएगा . . .
2026-04-15 17:24:11
जयपुर में फ्लैट में छिपे बदमाशों को पकड़ा:विदेश में नौकरी का झांसा . . .
2026-04-16 17:43:12
जयपुर के पेट्रोल पंप पर लगी आग:पुराना आमेर रोड पर बाइक में शॉर्ट . . .
2026-04-16 17:40:51
जयपुर के संजय बाजार स्थित टायर गोदाम में आग लग गई . . .
2026-04-15 17:33:21