It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आज से गूंजेंगी शहनाइयां, खरमास का साया हटा, अबूझ सावे और 38 मुहूर्तों की धूम
By Lokjeewan Daily - 14-04-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। ज्योतिषीय और धार्मिक नजरिए से आज का दिन मंगलकारी समाचार लेकर आया है। सूर्य देव के मीन राशि से निकलकर मेष राशि में प्रवेश करने के साथ ही एक महीने से चला आ रहा  खरमास  समाप्त हो गया है। इसके साथ ही देश और प्रदेश में शादियों, मुंडन और गृह प्रवेश जैसे मांगलिक कार्यों पर लगी रोक हट गई है। अब आने वाले दिनों में शहनाइयों की गूंज और मांगलिक आयोजनों की धूम रहेगी। शादियों का सीजन शुरू होते ही बाजार में भारी उछाल की उम्मीद है। भीलवाड़ा सहित देश के बाजारों में ज्वेलरी, कपड़ा और कैटरिंग व्यवसाय से जुड़े व्यापारियों के चेहरे खिल उठे हैं। लंबे समय से रुके आयोजनों के कारण अब मैरिज गार्डन, बैंक्वेट हॉल और बैंड-बाजा समूहों की बुकिंग में जबरदस्त तेजी देखी जा रही है। हालांकि, खुशियों का यह दौर निर्बाध नहीं रहेगा। ज्योतिषीय गणना के अनुसार 17 मई से 15 जून तक मलमास लग जाएगा, जिसके कारण एक बार फिर मांगलिक कार्यों पर करीब एक महीने के लिए विराम लगेगा। इसके बाद चातुर्मास की शुरुआत के साथ ही शादियों का लंबा ब्रेक लग जाएगा, इसलिए वर्तमान समय को आयोजनों के लिए सबसे महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
नोट कर लें प्रमुख तिथियां
बनारसी पंचांग के अनुसार इस सीजन में कुल 38 शुभ मुहूर्त हैं। अप्रैल में 15, 16, 20, 21, 25, 26, 27, 28, 29 और 30 तारीख को मुहूर्त हैं। वहीं मई में 1 से 14 तारीख के बीच 10 मुहूर्त और जून में 19 से 29 तारीख के बीच 10 मुहूर्त निकल रहे हैं। जुलाई में भी 1, 2, 6, 7, 8 और 12 तारीख को विवाह के अवसर रहेंगे। पंडितों का मानना है कि वैवाहिक सुख के लिए गुरु, शुक्र और सूर्य की अनुकूल स्थिति अनिवार्य है, जो अब मेष संक्रांति के बाद बेहतर हो रही है। खरमास हटने से अब चारों ओर खुशियों का माहौल रहेगा।

अन्य सम्बंधित खबरे