
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- रंगोली बनाने के साथ ही वार्ड में होगी नाट्यकला
- सप्ताहभर होंगी विभिन्न जागरूकता गतिविधियां
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय कीमातृ एवं शिशु इकाई के मदर मिल्क बैंक में शनिवार को अंतराष्ट्रीय स्तनपान सप्ताह का शुभारंभ हुआ। कार्यक्रम का उद्घाटन अस्पताल अधीक्षक डॉ. अरुण कुमार गौड़ एवं मातृ एवं शिशु इकाई की प्रभारी डॉ. इंदिरा सिंह चौहान, डॉ कुलदीप सिंह राजपूत, उपनियंत्रक डॉ. कपिल शर्मा, नर्सिंग अधीक्षक ओमप्रकाश जैन, ओमप्रकाश जीनगर, मुकुटराज सिंह शक्तावत सहित अन्य वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारियों ने दीप प्रज्वलन कर किया। समारोह के दौरान नवजात शिशुओं के स्वास्थ्य एवं पोषण में मां के दूध के महत्व को रेखांकित करते हुए तीन धात्री माताओं को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुए डॉ. इंदिरा सिंह चौहान ने बताया कि नवजात शिशु के लिए मां का पहला गाढ़ा दूध अमृत समान होता है, जो बच्चे को आजीवन रोगों से लडऩे की प्रतिरोधक क्षमता प्रदान करता है। सप्ताह भर चलने वाले इस अभियान के तहत अस्पताल में विभिन्न जागरूकता गतिविधियों का आयोजन किया जाएगा। जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के प्रिंसिपल सत्यकाम जोशी के निर्देशन में नर्सिंग व मेडिकल स्टूडेंट्स की ओर से विभिन्न प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। इनमें 2 अगस्त को रंगोली प्रतियोगिता, 3 व 6 अगस्त को पीएनसी वार्ड में नुक्कड़ नाटक , 4 व 5 अगस्त को एमबीबीएस व बीएससी स्टूडेंट्स के लिए क्विज प्रतियोगिता तथा 7 अगस्त को पुरस्कार वितरण व समापन समारोह आयोजित होगा। समारोह के दौरान मदर मिल्क बैंक की प्रभारी प्रेम जाट एवं रोशलिन जोसफ, लक्ष्मी विश्नोई, लक्ष्मी जादू सहित जनरल नर्सिंग प्रशिक्षण केंद्र के ट्यूटर्स एवं अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ मौजूद रहा। उपस्थित संबल कार्यकर्ताओं एवं नर्सिंग स्टाफ ने माताओं को स्तनपान के प्रति जागरूक करने तथा आंचल का दूध उपलब्ध कराने में सहयोग का संकल्प लिया।
16वीं राजस्थान विधान सभा का मानसून (छठा) सत्र 20 अगस्त से . . .
2026-07-31 14:43:35
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
मुख्य सचिव ने वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर तथा विभागवार भर् . . .
2026-07-31 14:45:24
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31