
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- वन विभाग की टीम मौके पर कर रही जांच
भीलवाड़ा/सवाईपुर लोकजीवन। बड़लियास कस्बे के पास स्थित भवानीपुरा गांव के जंगलों में एक अज्ञात जंगली जानवर की हलचल देखे जाने से आसपास के ग्रामीणों और पशुपालकों में भारी दहशत फैल गई है। जानवर की मौजूदगी की खबर जंगल की आग की तरह फैल गई, जिसके बाद ग्रामीणों ने तुरंत इसकी सूचना वन विभाग को दी। स्थानीय ग्रामीणों के अनुसार, गांव के पास स्थित झाडिय़ों और पथरीले इलाके में एक जंगली जानवर को घूमते हुए देखा गया। किसी ने इसका एक धुंधला फोटो और वीडियो भी बनाया, जिसमें रात के अंधेरे में दूर एक जानवर बैठा हुआ दिखाई दे रहा है। इसके साथ ही मौके पर जानवर के पगमार्क (पंजों के निशान) भी पाए गए हैं। पगमार्क मिलने के बाद ग्रामीणों में यह अफवाह फैल गई कि क्षेत्र में पैंथर (तेंदुआ) आ गया है, जिससे लोग अपने मवेशियों और सुरक्षा को लेकर चिंतित हो उठे।
सूचना पर दौड़ी वन विभाग की टीम
घटना की गंभीरता को देखते हुए वन विभाग की टीम तुरंत सतर्क हुई। सूचना मिलते ही कोटड़ी के कार्यवाहक वनपाल कमलेश रेगर, वन रक्षक चांदनी जैन तथा वन रक्षक शैतान राव मौके पर पहुंचे। वन विभाग की टीम ने भवानीपुरा के जंगलों और आसपास के क्षेत्रों में गहन कॉम्बिंग की तथा ज़मीन पर बने पगमार्क का बारीकी से निरीक्षण किया। वन अधिकारियों ने बताया कि शुरुआती जांच और पगमार्क के आकार के आधार पर यह संभवत: कोई पैंथर नहीं, बल्कि जरख हो सकता है। हालांकि, स्थिति पूरी तरह स्पष्ट करने के लिए आसपास के इलाकों में निगरानी बढ़ाई जा रही है।
ग्रामीणों को सतर्क रहने की अपील
वन विभाग की टीम ने ग्रामीणों और पशुपालकों से पैनिक न होने की अपील की है। कार्यवाहक वनपाल कमलेश रैगर ने ग्रामीणों को हिदायत दी है कि वे अकेले सुनसान या जंगली इलाकों में जाने से बचें और रात के समय अपने पालतू मवेशियों को बाड़ों में सुरक्षित बांधकर रखें। यदि किसी भी प्रकार का संदेहास्पद मूवमेंट पुन: दिखाई दे, तो तुरंत वन विभाग को सूचित करें।
16वीं राजस्थान विधान सभा का मानसून (छठा) सत्र 20 अगस्त से . . .
2026-07-31 14:43:35
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
मुख्य सचिव ने वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर तथा विभागवार भर् . . .
2026-07-31 14:45:24
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31