It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एमजीएच के पालना गृह में मिला नवजात शिशु, नाम रखा रूद्र
By Lokjeewan Daily - 31-07-2026

भीलवाड़ा लोकजीवन। महात्मा गांधी चिकित्सालय कीमातृ एवं शिशु इकाई के पालना गृह में गुरूवार शाम एक नवजात शिशु को अज्ञात व्यक्ति छोड़ गया। पालना गृह का सायरन बजते ही अस्पताल स्टाफ ने तत्परता दिखाते हुये नवजात शिशु को सुरक्षित संरक्षण में लेकर एन.आई.सीयू वार्ड मे भर्ती कराया। चिकित्सको के अनुसार नवजात शिशु का वजन 1 किलो 870 ग्राम है। प्राथमिक उपचार के बाद वर्तमान में उसकी  स्थिति स्थिर है।  सूचना पर बाल कल्याण समिति सदस्य विनोद राव अस्पताल पहुंचे और पूरे प्रकरण का संज्ञान लिया। चूंकि नवजात शिशु सावन में पहले दिन भगवान भोलेनाथ के दिन पालने में आया है इसलिये बाल कल्याण समिति अध्यक्ष चन्द्र कला ओझा व सदस्य विनोद राव ने शिशु के सर्वोत्तम हित एवं मंगल कामना को ध्यान में रखे हुये उसका काल्पनिक नाम रूद्र रखा। नवजात की सुरक्षा एव बेहतर देखभाल के लिए समिति ने जिला पुलिस अधीक्षक भीलवाडा को पत्र लिखकर एन.आई.सी.यू वार्ड में महिला पुलिस गार्ड तैनात कराई। बेहतर उपचार के लिए चिकित्सा अधीक्षक को पत्र लिखा।  नवजात की देखभाल के लिये यशोदा लगाने का आग्रह किया गया। नवजात शिशु उपचार के पश्चात पूर्ण स्वस्थ होने पर राजकीय शिशु गृह पालड़ी में ने जाया जाएगा। समिति ने अपील की है कि यदि कोई परिवार नवजात का पालन पोषण करने में असमर्थ है तो पालना गृह में ही छोडे ताकि उसे सुरक्षित जीवन मिल सके।  पालना गृह महात्मा गांधी चिकित्सालय के अलावा राजकीय किशोर गृह पालड़ी में भी स्थापित है।

अन्य सम्बंधित खबरे