
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के वार्ड नंबर 59 में मोती नगर और पथिक नगर में पिछले डेढ़ माह से घरों में गंदा पानी पहुंच रहा है। लगातार दूषित पानी की सप्लाई से वार्डवासियों में रोष है। लोगों का कहना है कि पानी की गुणवत्ता खराब होने से स्वास्थ्य पर भी असर पड़ रहा है। कई लोगों में चर्म रोग सहित अन्य स्वास्थ्य संबंधी शिकायतें सामने आने की बात कही जा रही है। समस्या को लेकर वार्ड पार्षद एवं वार्डवासियों ने जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के अधिकारियों को कई बार शिकायत की, लेकिन इसके बावजूद हालात नहीं सुधरे। लोगों का आरोप है कि शिकायतों के बावजूद जिम्मेदार अधिकारी समस्या को गंभीरता से नहीं ले रहे हैं। वार्डवासियों के अनुसार नलों में आने वाला पानी गंदा होने के कारण उसे पीने और घरेलू काम में इस्तेमाल करने में परेशानी हो रही है। लंबे समय से समस्या बने रहने के बावजूद समाधान नहीं होने से लोगों में विभाग के प्रति नाराजगी बढ़ती जा रही है। वार्डवासियों ने विभाग से तत्काल पानी के सैंपल लेकर जांच करवाने, पाइपलाइन की जांच करने और दूषित पानी की सप्लाई का कारण पता लगाकर स्थायी समाधान करने की मांग की है। लोगों का कहना है कि पेयजल से जुड़ी समस्या को लेकर विभाग को किसी बीमारी या बड़ी घटना का इंतजार नहीं करना चाहिए। जल्द समाधान नहीं हुआ तो वार्डवासी आंदोलन का रास्ता अपनाने को मजबूर होंगे।
16वीं राजस्थान विधान सभा का मानसून (छठा) सत्र 20 अगस्त से . . .
2026-07-31 14:43:35
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
मुख्य सचिव ने वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर तथा विभागवार भर् . . .
2026-07-31 14:45:24
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31