
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ हाईवे पर भीषण सडक़ हादसा
- हाईवे पर काफी देर तक बनी रही जाम की स्थिति
भीलवाड़ा लोकजीवन। भीलवाड़ा-चित्तौडग़ढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर शुक्रवार तडक़े एक दर्दनाक सडक़ हादसा हो गया। संगम स्कूल के पास कानोली चौराहे पर आगे चल रहे एक ट्रेलर में पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रेलर ने जोरदार टक्कर मार दी। हादसा इतना भयावह था कि पीछे वाले ट्रेलर का केबिन पूरी तरह चकनाचूर हो गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। हादसा शुक्रवार तडक़े करीब 4.30 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार, जोधपुर से चित्तौडग़ढ़ की ओर माल लेकर जा रहे ट्रेलर के चालक सुरजाराम (पुत्र जब्बर सिंह, निवासी जोधपुर) को अचानक नींद की झपकी आ गई, जिससे उनका वाहन आगे चल रहे ट्रेलर से जा टकराया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि सुरजाराम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। सूचना मिलते ही पुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। केबिन में बुरी तरह फंसे शव को निकालने के लिए भारी क्रेन मंगवानी पड़ी। क्रेन की मदद से केबिन को काटकर शव को बाहर निकाला गया। हादसे के कारण हाईवे पर काफी देर तक जाम की स्थिति बनी रही, जिसे पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटवाकर सुचारू करवाया।
हाईवे पर तडक़े के समय चालक को आई नींद की झपकी एक और जिंदगी लील गई। लंबी दूरी के चालकों के लिए हाईवे पर सुरक्षा मानकों और विश्राम के प्रति सजगता बेहद जरूरी है।
16वीं राजस्थान विधान सभा का मानसून (छठा) सत्र 20 अगस्त से . . .
2026-07-31 14:43:35
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
मुख्य सचिव ने वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर तथा विभागवार भर् . . .
2026-07-31 14:45:24
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31