It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

आईजी राहुल कोटोकी पहुंचे भीलवाड़ा, डेमो से परखी पुलिस की मुस्तैदी
By Lokjeewan Daily - 30-07-2026


-गार्ड ऑफ ऑनर से की वार्षिक निरीक्षण की शुरुआत
- एसपी ऑफिस सभागार में ली अपराध बैठक
भीलवाड़ा लोकजीवन। राजस्थान पुलिस मुख्यालय जयपुर के पुलिस महानिरीक्षक (कार्मिक) राहुल कोटोकी जिले के वार्षिक निरीक्षण के सिलसिले में बुधवार शाम भीलवाड़ा पहुंचे। यहां पहुंचने पर उन्होंने पुलिस लाइन स्थित गेस्ट हाउस में विश्राम किया। तय कार्यक्रम के तहत गुरुवार सुबह पुलिस लाइन में गार्ड ऑफ ऑनर के साथ वार्षिक निरीक्षण का औपचारिक आगाज किया।  वार्षिक निरीक्षण के दौरान पुलिसकर्मियों की दक्षता, सजगता और कार्यप्रणाली को परखने के लिए पुलिस लाइन में विशेष क्राइम सीन, नाकाबंदी और कालिका पेट्रोलिंग के डेमो आयोजित किए गए। इसके तुरंत बाद आईजी ने पुलिस लाइन में जवानों और अधिकारियों की संपर्क सभा लेकर उनकी समस्याएं सुनआवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
कार्यालयों और थानों का कर रहे सघन निरीक्षण
संपर्क सभा के बाद आईजी कोटोकी ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय का सघन निरीक्षण शुरू किया। इसके पश्चात कलेक्ट्रेट/एसपी कार्यालय स्थित सभागार में आयोजित अपराध गोष्ठी में जिले की कानून-व्यवस्था और हालिया अपराध स्थिति की समीक्षा की।  निरीक्षण अभियान के तहत आईजी अभय कमांड एवं कंट्रोल रूम, वृत्त कार्यालय सदर का निरीक्षण कर रायला थाने की व्यवस्थाओं का भी जायजा लेंगे

अन्य सम्बंधित खबरे