It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.

Please update to continue or install another browser.

Update Google Chrome

एमजीएच में दो प्रसूताओं की मौत, अत्यधिक रक्तस्राव और कार्डियक अरेस्ट से गई जान
By Lokjeewan Daily - 30-07-2026


- एक की रेफर होकर आने के बाद मौत
- चिकित्सकों ने बचाने के किए पूरे प्रयास
भीलवाड़ा लोकजीवन। शहर के महात्मा गांधी चिकित्सालय परिसर स्थित मातृ एवं शिशु चिकित्सालय में बीती रात दो अलग-अलग प्रसूताओं की मौत का मामला सामने आया है। एक प्रसूता की मौत शाहपुरा से गंभीर स्थिति में रेफर होकर आने के बाद हुई, जबकि दूसरी महिला की सामान्य डिलीवरी के बाद अचानक हुए अत्यधिक रक्तस्राव और कार्डियक अरेस्ट के कारण जान चली गई। दोनों ही मामलों में चिकित्सकों की ओर से जीवन रक्षक उपाय किए गए, लेकिन महिलाओं को बचाया नहीं जा सका।
शाहपुरा से आई महिला की हालत थी पल्सलेस
चिकित्सालय सूत्रों के अनुसार, पहली घटना में शाहपुरा से सुगना नाम की एक प्रसूता को बेहद क्रिटिकल स्थिति में एमजीएच के एमसीएच विंग लाया गया था। शाहपुरा में प्रसव के बाद महिला को अत्यधिक ब्लीडिंग हो रही थी, जिससे उसकी स्थिति बिगड़ गई। जब महिला को एमजीएच लाया गया, तब उसकी पल्स और बीपी दोनों ही पूरी तरह से बंद थे। चिकित्सकों ने बिना समय गंवाए उसे तुरंत आईसीयू में वेंटिलेटर पर लिया और जीवन रक्षक दवाइयां दीं। हालांकि, स्थिति अधिक खराब होने के कारण इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
ब्लीडिंग रोकने के प्रयासों के बाद पड़ा कार्डियक अरेस्ट
वहीं, दूसरा मामला मुलत: कोटड़ी क्षेत्र के कोटाज एवं हाल पटेलनगर निवासी रानी पत्नी भूरा बंजारा  से जुड़ा है, जिसकी एमजीएच में ही सामान्य (नॉर्मल) डिलीवरी हुई थी। प्रसव के करीब एक घंटे बाद तक स्थिति सामान्य थी, लेकिन इसके बाद अचानक महिला को पोस्टपार्टम हेमरेज (अत्यधिक ब्लीडिंग) शुरू हो गई। सूचना मिलते ही डॉक्टरों की टीम मौके पर पहुंची और ब्लीडिंग रोकने के लिए आवश्यक सभी चिकित्सीय प्रोटोकॉल अपनाए गए। कुछ समय के लिए स्थिति में थोड़ा सुधार दिखा, लेकिन ब्लीडिंग के कारण अत्यधिक शारीरिक तनाव से महिला को अचानक कार्डियक अरेस्ट आ गया (कोलैप्स हो गई) और उसकी भी मौत हो गई।
न सर्जरी हुई, न ही ऑपरेशन थिएटर से जुड़ा मामला
सुत्रों के अनुसार, दोनों प्रसूताओं में से किसी का भी कोई ऑपरेशन या सर्जरी नहीं हुई थी। एक महिला बाहर से अत्यधिक रक्तस्राव के बाद गंभीर अवस्था में पहुंची थी, वहीं दूसरी महिला में नॉर्मल डिलीवरी के बाद हुए अनपेक्षित रक्तस्राव और कार्डियक कोलैप्स की वजह से यह हादसा हुआ। दोनों मामलों के कारणों को चिकित्सीय जटिलता माना जा रहा है।  

अन्य सम्बंधित खबरे