
It is recommended that you update your browser to the latest browser to view this page.
Please update to continue or install another browser.
Update Google Chromeब्रेकिंग न्यूज़
- अलसुबह से शिवालयों में लगी कतार
- भोलेनाथ का किया पंचामृत अभिषेक
भीलवाड़ा लोकजीवन। देवों के देव महादेव को समर्पित पवित्र श्रावण मास के प्रथम दिन गुरुवार को भीलवाड़ा पूरी तरह शिवमय नजर आया। शहर से लेकर जिले के ग्रामीण क्षेत्रों तक स्थित शिवालयों में अलसुबह से ही श्रद्धालुओं की कतारें लग गईं। मंदिरों में हर-हर महादेव और बम-बम भोले के जयघोष से वातावरण भक्तिमय हो उठा। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भगवान शिव का विधि-विधान से पूजन कर परिवार की सुख-समृद्धि, स्वास्थ्य और खुशहाली की कामना की। श्रद्धालुओं ने भगवान भोलेनाथ का दूध, दही, गंगाजल, शहद, पंचामृत और बेलपत्र अर्पित कर जलाभिषेक किया। कई मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना के साथ धार्मिक अनुष्ठानों का भी आयोजन हुआ। सावन के पहले दिन शिवालयों में उमड़ी भीड़ के चलते मंदिर परिसर और आसपास के क्षेत्रों में दिनभर भक्तिमय माहौल बना रहा। शहर के प्रसिद्ध हरणी महादेव मंदिर में तडक़े से ही श्रद्धालुओं की लंबी कतारें लग गईं। महिलाएं, पुरुष, युवा और बच्चे हाथों में पूजा की थालियां लेकर भगवान शिव के दर्शन और जलाभिषेक के लिए अपनी बारी का इंतजार करते नजर आए। मंदिर परिसर श्रद्धालुओं की भीड़ से खचाखच भरा रहा और चारों ओर भोलेनाथ के जयकारे गूंजते रहे। मंदिर के पुजारी पंडित भगवती प्रसाद शर्मा ने बताया कि श्रावण मास के दौरान प्रतिदिन विशेष पूजा-अर्चना की जाएगी। प्रत्येक सोमवार को भगवान भोलेनाथ का विशेष श्रृंगार, पूजा और महाआरती आयोजित होगी। पूरे सावन माह मंदिर परिसर में मेले जैसा माहौल रहेगा तथा बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के पहुंचने की संभावना है। द्वादश ज्योतिर्लिंग महादेव मंदिर सहित अन्य प्रमुख शिवालयों में भी सुबह से ही श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। भक्तों ने शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाकर बेलपत्र अर्पित किए। मंदिरों में दर्शन और पूजन के लिए भक्तों की कतारें लगी रहीं। मंदिर पहुंचीं श्रद्धालु श्रृति ने बताया कि सावन मास में भगवान शिव की पूजा का विशेष महत्व है। उन्होंने भोलेनाथ से परिवार की सुख-शांति और खुशहाली की कामना की। सावन के पहले दिन शहर सहित जिलेभर के शिवालयों में उमड़ी आस्था ने पूरे वातावरण को भक्तिमय बना दिया। आगामी सोमवारों और पूरे श्रावण मास के दौरान प्रमुख शिव मंदिरों में विशेष पूजा-अर्चना और धार्मिक कार्यक्रमों का सिलसिला जारी रहेगा।
16वीं राजस्थान विधान सभा का मानसून (छठा) सत्र 20 अगस्त से . . .
2026-07-31 14:43:35
राजस्थान मौसम अलर्ट : जयपुर, बीकानेर समेत अधिकांश जिलों में येलो . . .
2026-07-23 12:27:06
प्रदेश की महिलाओं को शिक्षित, सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना:मुख्यमंत . . .
2026-07-23 12:24:01
मुख्य सचिव ने वर्ष 2026 के भर्ती परीक्षा कैलेंडर तथा विभागवार भर् . . .
2026-07-31 14:45:24
जयपुर में पुलिस वाले बनकर महिला के गहने उतरवाए . . .
2026-07-23 12:02:37
जयपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय परिसर में नई मल्टी-स्टोरी बिल्ड . . .
2026-07-23 12:00:31